
जरवल के बाबा खाकी दास मन्दिर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे
बहराइच । सावन के पावन माह में बाबा खाकी दास मन्दिर से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा सरयू से जल भरकर श्रद्धालु बाबा लोधेश्वर महादेव धाम पहुंचेगे हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मन्दिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। शिव कांवरिया संघ के अध्यक्ष कैलाश नाथ सोनी बताया कि कांवड़ यात्रा बाबा खाकी दास से शुरू होकर सरयू नदी स्थित

उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल आस्था का प्रतीक नहीं है, यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने यात्रा में सहभागिता की। सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष महत्व है। शिव कांवरिया संघ ओर से लगातार पच्चीस वर्ष इस कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।












