ताज़ा ख़बरें

मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खास खबर

मोतियाबिंद के 55 मरीजों को निशुल्क सर्जरी के लिए इंदौर भेजा

खण्डवा//मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि राष्ट्रीय अंधत्व निवारण कार्यक्रम तहत सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर लगाकर मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र जांच शिविर की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुल 132 लोगो की आंखों की जांच की गई जिसमें मोतियाबिंद के चिन्हित 55 मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए चोईथराम नेत्रालय इंदौर भेजा गया है। इंदौर में उनका निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। मरीजों के रहने, खाने-पीने व दवाईयों की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!