ताज़ा ख़बरें

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत किया ओंकारेश्वर रेल विकास का मुद्दा।

खास खबर

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर लोकसभा के पटल पर प्रस्तुत किया ओंकारेश्वर रेल विकास का मुद्दा।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने नियम-377 के तहत रखी मांग।

रेल यात्री और ऑपरेशनल सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यानाकर्षित किया।

खंडवा। लोकसभा क्षेत्र खंडवा बुरहानपुर के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने लोकसभा में नियम-377 के अंतर्गत सिंहस्थ-2028 की तैयारियों से जुड़े महत्वपूर्ण रेल विकास कार्यों का मुद्दा उठाया है। 6 अगस्त 2026 को लोकसभा सचिवालय में प्रस्तुत मामले में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री का ध्यान मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर की रेल सुविधाओं के विस्तार की ओर ध्यानाकर्षित किया है सदन नहीं चलने के कारण इनके जवाब लिखित में मिलेंगे।

प्रवक्ता सुनील जैन और मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने विगत माह निर्माणाधीन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग रेलवे स्टेशन का दौरा कर निर्माण कार्यो का जायजा लिया था। जिसमें ओंकारेश्वर स्टेशन पर सिंहस्थ आयोजन को दृष्टिगत रखते हुए के कुछ खामियां दिखी जिनका प्रबंध नहीं किया गया तो परिचालन में दिक्कते आएगी। तथा यहां उपस्थिति अधिकारियों को भी अवगत करा दिया गया था। अब गुरुवार को संसद के लोक सभा सदन में भी रेल मंत्री के समक्ष ध्यानाकर्षित कराने के लिए मांग पत्र प्रस्तुत किया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने मांग की है कि सिंहस्थ-2028 को ध्यान में रखते हुए ओंकारेश्वर दर्शन के लिए नई रेलगाड़ियों का संचालन किया जाए तथा ओंकारेश्वर के नए रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए। इसके साथ ही खंडवा जंक्शन को रतलाम–खंडवा रेल लाइन से जोड़ने के लिए स्विचयार्ड का कार्य भी जल्द पूरा करने की आवश्यकता बताई गई है।

उन्होंने यह भी प्रस्ताव रखा कि भोपाल–ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग एक्सप्रेस सहित अन्य प्रमुख मार्गों से वाया खंडवा होकर ओंकारेश्वर स्टेशन तक नई रेल सेवाएं प्रारंभ की जाएं, ताकि सिंहस्थ-2028 के दौरान लाखों श्रद्धालुओं को सुगम और बेहतर रेल सुविधा मिल सके।

सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री को भेजे अन्य एक विस्तृत पत्र में भी आग्रह किया है कि सिंहस्थ-2028 से पहले सभी आवश्यक रेल विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं । ओंकारेश्वर स्टेशन पर कोच में पानी भरने, ट्रेनों के सेकेंड्री मेंटेनेंस, रनिंग रूम,सहित अतिरिक्त लूप लाइने, स्टेबलिंग लाइने बढ़ाई जावे साथ ही नई रेलगाड़ियों के संचालन की घोषणा यथाशीघ्र की जाए, जिससे ओंकारेश्वर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!