
*खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र में परिजन की डांट से नाराज 13 वर्षीय बालक घर से निकलकर रास्ता भटका, डायल-112 जवानों ने परिजन से मिलाया।*
खण्डवा//
खंडवा के थाना पिपलोद क्षेत्र अंतर्गत गोंडवाड़ी गाँव से एक 13 वर्षीय बालक परिजन डांट से नाराज होकर कही चला गया है, जो कही मिल नहीं रहा है। पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 06/08/2026 को सुबह 09:35 में प्राप्त हुई। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक बलदार परते एवं पायलट सरफराज खान ने मौके पर पहुँचकर बताया कि बालक परिजन की डांट से नाराज होकर कही चला गया है।
डायल-112 जवानों ने बालक के परिजन को साथ लेकर आस पास पूछ ताछ करने पर गाँव से कुछ दूरी पर बालक घूमते हुए मिला। बालक द्वारा पहचान व सत्यापन उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। परिजन द्वारा डायल-112 सेवा की प्रशंसा एवं पुलिस स्टाफ का धन्यवाद किया।










