
*गौरव दिवस के समापन अवसर पर हुआ गीतांजलि कार्यक्रम*
खंडवा। किशोर समाधि के सामने सद्भावना हाल में सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन व्दारा आयोजित गीतांजलि कार्यक्रम में किशोर जयंती एवं गौरव दिवस के समापन अवसर पर सुर साधकों द्वारा कराओके पर गीत संगीत गजल का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस आयोजन में खंडवा मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, गुजरात आदि से पधारे सुर साधकों ने हरफन मौला पार्श्व गायक किशोर कुमार के गाए एक से एक बेहतरीन गानों की प्रस्तुतियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। यह जानकारी देते हुए मंच के निर्मल मंगवानी ने बताया कि वही इस मौके पर स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश, अभिनव कला समाज इंदौर अध्यक्ष तथा इंडियन फेडरेशन आफ प्रेस क्लब्स कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण खारीवाल,का सम्मान मंच की ओर से मंच संस्थापक प्रमोद जैन व्दारा शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंच संस्थापक प्रमोद जैन, सोनाली यादव,अभिषेक बड़जात्या,सुरेंद्र गीते, ओम पिल्लै, डॉ जगदीशचंद्र चौरे, अशोक जैन, नंदिनी शर्मा,केबी मंसारे, गणेश भावसार, सुनील सोमानी, योगेश गुजराती, ऋषभ मालाकार, देवेंद्र जायसवाल, डॉ. एमएम कुरैशी, निर्मल मंगवानी, धीरज नेगी, संतोष सोनी, सुभाष मीणा, राधेश्याम शाक्य, अर्जून बुंदेला, कैलाश पटेल आदि उपस्थित थे। ।













