ताज़ा ख़बरें

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व

खास खबर

“नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन, विजेता करेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा का प्रतिनिधित्व

खंडवा, 27 जुलाई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat, खंडवा द्वारा “नशा मुक्त युवा – विकसित भारत” अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किशोर कुमार सभागार, खंडवा में किया गया। कार्यक्रम में जिले भर के महाविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आशीष कुशवाहा, जिला कमांडेंट, होमगार्ड एवं डॉ. आलोक सेठी, समाजसेवी एवं वरिष्ठ साहित्यकार रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सुश्री शीतल जी, तहसीलदार, छैगांव माखन, श्री योगेश मालतारे, नायब तहसीलदार तथा श्री एन.टी. पराशर, नायब तहसीलदार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष मूल्यांकन हेतु डॉ. खुशबू जायसवाल, श्रीमती निशा तिवारी, श्रीमती कल्पना दुबे, श्री नरेश सुर्वे, श्री राजीव उपरीत एवं डॉ. सोनिया सिंह ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के अंतर्गत वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं रील/लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर यह भी घोषित किया गया कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खंडवा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

मुख्य अतिथियों ने अपने उद्बोधन में युवाओं से नशे से दूर रहकर स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के माध्यम से “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” का संदेश प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुँचा तथा उपस्थित युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु अपना सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समन्वय MY Bharat, खंडवा द्वारा किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षकगण, स्वयंसेवक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!