
*भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने दी श्रद्धांजलि*
खंडवा।भारत के पूर्व राष्ट्रपति,महान वैज्ञानिक और मिसाइल मैन डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच कार्यालय में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मंच सदस्य कमल नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि डॉ. कलाम ने भारत के रक्षा और अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइल परियोजनाओं में उनकी भूमिका के कारण उन्हें ‘मिसाइल मैन ऑफ इंडिया’ कहा जाता है।वर्ष 2002 से 2007 तक वे भारत के 11वें राष्ट्रपति रहे और अपनी सादगी, ईमानदारी तथा विद्यार्थियों के प्रति विशेष लगाव के कारण ‘जनता के राष्ट्रपति’ के रूप में लोकप्रिय हुए।उनके दिखाए मार्ग पर देश आज भी आगे बढ़ रहा है।सद्भावना मंच के इस आयोजन में संस्थापक प्रमोद जैन, डॉ जगदीश चौरे,सुरेंद्र गीते,ओम पिल्ले, ललित चौरे,कमल नागपाल,योगेश गुजराती,अजय तिवारी,धीरज नेगी,सुभाष मीणा, डॉ एम एम कुरैशी,नदीम रॉयलमनीष गुप्ता,राधेश्याम शाक्य,त्रिलोक चौधरी,अर्जुन बुन्देला,कैलाश पटेल आदि उपस्थित रहे।









