ताज़ा ख़बरें

श्री दादाजी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासियों से अपील

खास खबर

श्री दादाजी गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए शहरवासियों से अपील

खंडवा। पूज्य श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के पावन गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण हितैषी बनाने के लिए महापौर

की ओर से समस्त खंडवावासियों से विनम्र अपील की गई है कि महोत्सव के दौरान सिंगल यूज़ पॉलिथीन का उपयोग न करें।

भंडारा आयोजनकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं से आग्रह है कि प्रसादी वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं में पॉलिथीन की जगह पर्यावरण अनुकूल विकल्पों का उपयोग करें तथा आयोजन स्थल एवं शहर में स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग प्रदान करें।

आइए, हम सभी मिलकर पूज्य श्री दादाजी धूनीवाले महाराज के पावन गुरु पूर्णिमा महोत्सव को स्वच्छता, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महापर्व बनाएं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!