ताज़ा ख़बरें

प्रदेश महामंत्री सुनीता त्रिपाठी ने कहा— एरियर, प्रमोशन सहित लंबित मांगों के निराकरण के लिए भारतीय मजदूर संघ करेगा प्रभावी पहल

खास खबर

प्रदेश महामंत्री सुनीता त्रिपाठी ने कहा— एरियर, प्रमोशन सहित लंबित मांगों के निराकरण के लिए भारतीय मजदूर संघ करेगा प्रभावी पहल
खंडवा। राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं श्रमिक हित के मूल मंत्र पर कार्य करने वाले भारतीय मजदूर संघ के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश से संबद्ध आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ, जिला इकाई खंडवा की विशेष बैठक उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ भारतीय मजदूर संघ के ओजस्वी उद्घोष “देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” के साथ हुआ, जिससे उपस्थित कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं की एरियर, प्रमोशन, मानदेय वृद्धि तथा अन्य लंबित मांगों को भारतीय मजदूर संघ गंभीरता से शासन स्तर पर उठा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के निरंतर प्रयासों से इन मांगों के निराकरण की दिशा में सकारात्मक परिणाम शीघ्र सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सदैव श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा के लिए संघर्षरत रहा है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।
बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश महामंत्री ने सभी बहनों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भारतीय मजदूर संघ की विचारधारा के अनुरूप श्रमिक हितों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन रश्मि दीदी ने किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई अध्यक्ष राजीव मालवीय, जिलामंत्री प्रवीण शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ की जिला अध्यक्ष शीला फूलमाली सहित बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका बहनें उपस्थित रहीं।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने भारतीय मजदूर संघ के मूल मंत्र “राष्ट्रहित • उद्योग हित • श्रमिक हित” को आत्मसात करते हुए श्रमिक हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!