सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के अथक प्रयासों से।शनिवार को जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक और रविवार को काचीगुड़ा श्रीगंगानगर 2 ट्रेनों की मिली सौगात।
जयपुर व्हाया अजमेर हैदराबाद साप्ता.की भी सौगात मिली।
खंडवा। शनिवार 25 जुलाई को खंडवा को एक और ट्रेन की सुविधा मिली है। जयपुर हैदराबाद ट्रेन संख्या 17079/80 यह ट्रेन पूर्व में स्पेशल ट्रेन न 07019/20 जयपुर हैदराबाद साप्ताहिक चलती थी जिसे रेल बोर्ड ने स्थाई कर दिया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से लगातार कई गाड़ियों की सौगात के साथ कई ट्रेनों के स्टॉपेज का लाभ संसदीय क्षेत्र एवं खंडवा जिले वासियों को प्राप्त हो रहा है। जयपुर, अजमेर, हैदराबाद एवं काचीगुडा, गंगानगर ट्रेन की सौगात का लाभ खंडवा जिले वासियों को मिलने जा रहा है। ट्रेन संख्या 17079 हैदराबाद से प्रति शुक्रवार (24 जुलाई से शुरू) होकर खंडवा प्रति शनिवार (25 जुलाई 2026) से खंडवा सुबह 9.20 बजे पहुंचकर व्हाया अजमेर से जयपुर जाएगी। वापसी में 26 जुलाई से जयपुर से निकलकर खंडवा प्रति सोमवार सुबह 11.30 बजे आकर हैदराबाद जाएगी।











