किल्लोद में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन
किल्लोद (खंडवा)। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा क्षेत्र के किल्लोद ब्लॉक में गुरुवार को कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छात्रों की आवाज़ बुलंद करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छात्रों की आवाज़ को तानाशाही रवैये से दबाया नहीं जा सकता। युवा कांग्रेस हमेशा छात्रों के अधिकारों, शिक्षा और न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी तथा छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गिरवर सिंह राजपूत, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हेमंत राठौर, मंडलम अध्यक्ष शेर सिंह तोमर, रमेश चौहान, माखन सिंह सिसोदिया, कुंदन राठौर, सतपाल, रामकृष्ण सिंह, राजेंद्र सिंह, लालसिंह तोमर सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं कांग्रेस परिवारजन उपस्थित रहे।












