
बालिका शिक्षा के अंतर्गत स. शि.म.कल्याणगंज खण्डवा विद्यालय की बहिनों की आध्यात्मिक यात्रा निकाली गई।

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कल्याणगंज खण्डवा द्वारा एक आध्यात्मिक यात्रा का आयोजन किया गया ।जिसमें बालिका शिक्षा के अंतर्गत विद्यालय की बहिनें हाथ में निशान लिए हुए भजलो दादाजी का नाम भजलो हरिहर जी का नाम के भजनों के साथ नगर के विभिन्न स्थानों से होकर श्री दादाजी मंदिर पहुंचीं तथा पूरे विधि विधान के साथ दादाजी के चरणों में निशान अर्पित कर देश की सुख समृद्धि की कामना की।।इस अवसर पर विद्यालय समिति के व्यवस्थापक श्री रविन्द्र जी बंसल,कोषाध्यक्ष श्री ओम जी दशोरे,खंडवा विभाग समन्वयक श्रीं मुकेशजी पाटिल,प्रांतीय खेल संयोजक श्री सत्यनारायण जी लववंशी संस्था प्राचार्य श्रीमती शोभा तोमर दीदी,गणेशगंज प्रधानाचार्य श्री अजय जी मालाकार सहित बड़ी संख्या में बहिनें व आचार्य दीदियां उपस्थित थे।












