
*चौकी मोरटक्का थाना मान्धाता पुलिस कि तत्परता से मिली बड़ी सफलता।*
*रेल्वे पुल से लोहे की सेंटरिंग चोरी कर चार पहिया ऑटो रिक्शा से ले जाते आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से 10 नग सेंटरिंग प्लेट और ऑटो रिक्शा कुल किमती 02 लाख 20 हजार का किया जप्त।*
जिला-खंडवा
खंडवा पुलिस द्वारा गंभीर प्रकरण, महिला सम्बन्धी प्रकरण, संपत्ति सम्बन्धी एवं अवैध गतिविधियों मे संलिप्त व्यक्ति के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही कि जा रही है।
इसी क्रम मे आज चौकी मोरटक्का थाना मान्धाता पुलिस टीम द्वारा सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी *राज पिता भवानी ओछाने, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम भोगावा, हाल निवासी भंगार की दुकान, थापना थाना मान्धाता* को लोहे कि 10 नग सेंटरिंग चौरी कर ऑटो से ले जाते गिरफ्तार किया गया।
घटना विवरण:- चौकी मोरटक्का थाना मान्धाता पुलिस को दिनांक 21.07.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे फरियादी विंध्य भूषण पिता सतीश सिंह निवासी सनावद प्रोजेक्ट मैनेजर ने सूचना दिया कि एक व्यक्ति रेल्वे पुल से लोहे की सेंटरिंग चोरी कर सेंटरिंग प्लेट को चार पहिया ऑटो रिक्शा क्रमांक MP12T 0813 से ले जा रहा है।
सूचना पर पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही कर आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सेटिंग प्लेट एवं घटना में प्रयुक्त चार पहिया ऑटो रिक्शा कुल *किमती 02 लाख 20 हजार* का जप्त कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 198/2026, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया है।












