ताज़ा ख़बरें

*बंजारा एकता संकल्प यात्रा खंडवा पहुंची*

खास खबर

*बंजारा एकता संकल्प यात्रा खंडवा पहुंची*

खंडवा शनिवार 18/7/26

*बंजारा एकता संकल्प यात्रा शुक्रवार को खंडवा पहुंची यह यात्रा आंध्र प्रदेश के सेवागढ़ से आरंभ हुई जो कि तेलंगना ,कर्नाटक ,महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। यात्रा के संबंध में समाज जनों ने बताया कि शुक्रवार को खंडवा स्थित केशव धाम पर केंद्र सरकार के अधिवक्ता सुजान सिंह राठौड़ द्वारा यात्रा के आगमन पर संगीतमय सुंदरकांड का भव्य कार्यक्रम रखा गया था ।इस यात्रा में कई धर्मगुरुओं और संतो का खंडवा आगमन हुआ । खंडवा यात्रा पहुंचने पर समाज सेवी चंद्र कुमार सांड अधिवक्ता सुजान सिंह राठौर, मनोज पाराशर सहित सकल हिन्दू समाज के लोगों ने धर्म गुरुओ और संतो का पुष्पहार से स्वागत किया।यात्रा से जुड़े समाज के सुजान सिंह राठौर ने बताया की यह यात्रा समूचे बंजारा समाज की एकता ,संस्कृति, सम्मान, अधिकार और उज्जवल भविष्य के संकल्प को दर्शाती है। यात्रा खंडवा से इंदौर के लिए रवाना हुई ।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!