ताज़ा ख़बरें

437 दिव्यांगजन हितग्राही को मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ।

खास खबर

437 दिव्यांगजन हितग्राही को मिलेगा सहायक उपकरणों का लाभ।

:सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से एलिम्को उज्जैन द्वारा 437 दिव्यांगजन हितग्राही को सहायक उपकरणों के लिए किया चिन्हित किया।

खंडवा। सयुंक्त कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग खंडवा निकिता मंडलोई के मार्गदर्शन में 08 जुलाई से 17 जुलाई तक खंडवा जिला अंतर्गत 08 निकायों में कलेक्टर महोदय के निर्देशन में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, खंडवा के माध्यम से भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (ऐलिम्को) उज्जैन के सहयोग से 437 दिव्यांगजनों को सुविधा प्रदान करने हेतु सहायक उपकरण चिन्हांकन और केलिपर्स वितरण शिविर आयोजित किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में कुल 333 पुरुष हितग्राही एवं 104 महिला हितग्राही दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किए जाने हेतु चिन्हांकन हुआ। उक्त शिविरों में दिव्यांगजनों को पात्रता के अनुसार 76 मोटराइज्ड ट्रायसिकल, 124 ट्रायसिकल, 77 व्हील चेयर, 80 श्रवण यंत्र, सहित कुल 795 अन्य सहायक उपकरणों के लिए चिन्हांकित किया गया। शिविर के दौरान एस आर ट्रस्ट के सहयोग से प्रत्येक निकाय में कृत्रिम पैर उपलब्ध कराकर जरूरतमंद दिव्यांगजनों को तत्काल लाभ भी दिया गया। जिला चिकित्सालय से आई डॉक्टरों की टीम ने दिव्यांगजनों के प्रमाण पत्र भी तैयार किए। सुनील जैन ने बताया कि शिविर में स्वास्थ विभाग की मेडिकल बोर्ड टीम, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, डीडीआरसी के कर्मचारियो सभी निकाय के कर्मचारियों द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों को चिन्हांकन हेतु सहयोग किया गया। शिविर में प्रगति सेवा समिति के सदस्यों द्वारा दिव्यांगजन हितग्राहियों के यूडीआईडी कार्ड मौके पर बनाए गए साथ ही जिला विधिक सहायता समिति के सदस्यों द्वारा सहयोग किया गया।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!