ताज़ा ख़बरें

*खंडवा के निशानेबाजों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में जीते पदक*

खास खबर

*एडिटर/संपादक/तनिश गुप्ता*

*खंडवा के निशानेबाजों ने राज्यस्तरीय स्पर्धा में जीते पदक*

खंडवा। 29वीं मध्य प्रदेश राज्य स्तरीय और तीसरी मध्य प्रदेश प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता विगत दिनों बीएसएफ रेवती रेंज इंदौर में संपन्न हुई,जिसमें खंडवा जिले के निशानेबाजो ने कोच काशिफ लियाकत के मार्गदर्शन में प्रतिभागीता की।सभी निशानेबाजो ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 7 मेडल जीते।50 मीटर राइफल टीम में तीन गोल्ड अब्दुल अहद कुरैशी, विशाल ठाकुर और मोहनीश हबीब ने जीते,10 मीटर राइफल में दिव्या हिरानी और आराध्य शर्मा ने गोल्ड मेडल और अश्विन मूलचंदानी ने सिल्वर मेडल जीते। समाजसेवी कमल नागपाल और मनीष कुमार मलानी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!