पिछले 24 घंटों में जिले में 31.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई
—
खंडवा//पिछले चौबीस घंटों में जिले में 31.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में खण्डवा तहसील में 43 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 18 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 48 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 24 मिमी तथा खालवा तहसील में 24 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 1 जुलाई तक 183.6 मि.मी. औसत वर्षा हुई थी, जबकि इस वर्ष अब तक जिले में 168.6 मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है। इस वर्ष अब तक खण्डवा तहसील में 167 मिली मीटर, नया हरसूद तहसील में 122 मिली मीटर, पंधाना तहसील में 193 मिली मीटर, पुनासा तहसील में 166 मिली मीटर तथा खालवा तहसील में 195 मिली मीटर वर्षा दर्ज की जा चुकी है।











