ताज़ा ख़बरें

*सद्भावना मंच ने मशहूर अभिनेता राजकुमार की पुण्यतिथि पर दी गीतों भरी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*सद्भावना मंच ने मशहूर अभिनेता राजकुमार की पुण्यतिथि पर दी गीतों भरी श्रद्धांजलि*

खंडवा।हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता राजकुमार की पुण्यतिथि पर सद्भावना मंच ने उनके यादगार गीत गाकर उन्हें गीतांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।
सद्भावना मंच के सदस्य कमल नागपाल के अनुसार संस्थापक प्रमोद जैन ने कहा कि अपनी दमदार आवाज़, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सशक्त अभिनय के दम पर राजकुमार ने भारतीय सिनेमा में एक अलग पहचान बनाई।उन्होंने अपने लंबे फिल्मी करियर में अनेक यादगार फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी।उनके दमदार संवाद आज भी लोगों की जुबान पर हैं और नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं।
राजकुमार का व्यक्तित्व, अभिनय शैली और फिल्मों के प्रति समर्पण उन्हें हिंदी सिनेमा के सर्वकालिक महान अभिनेताओं में शामिल करता है।माली कुआँ स्थित मंच कार्यालय में हुए कार्यक्रम में सद्भावना मंच संस्थापक प्रमोद जैन, पी सी इंग्ले, श्वेता हरि सखी,सुरेंद्र गीते, प्रशांत अंकिल, गणेश भावसार,डॉ जगदीश चौरे,के बी मंसारे,अनूप शर्मा,मनोज जोशी, योगेश गुजराती,एन के दवे,राधेश्याम शाक्य,अशोक जैन,अर्जुन बुंदेला,रामदुलारे शर्मा,कमल नागपाल,राजेश पोरपंथ,सुभाष मीणा और कैलाश पटेल आदि ने उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए फिल्म इंडस्ट्री में उनके योगदान को नमन किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!