
*एस एन कॉलेज खंडवा में आयोजित हुआ,विमर्श कार्यक्रम*
*हिंदू दर्शन दुनिया का मार्गदर्शक- खगेंद्र जी*
खण्डवा,,भारतीय ज्ञान परम्परा ने संस्कृतियों को जन्म दिया, सभ्यता की कोख मे मानवता के बीज रोपने के कार्य वैदिक दर्शन ने किए, हिंदू के दर्शन ने दुनिया को राह दिखाई, आज विमर्श के युग मे भ्रमित होते विचारों को सही दिशा देने की आवश्यकता हैं, विमर्श मंथन समुद्र मंथन की तरह हैं इससे विष भी निकलेगा और अमृत भी मिलेगा… हमे विमर्श को बिगड़ने नहीं देना हैं… हिंदू दर्शन ही ज्ञान विज्ञान का केंद्र रहा हैं और रहेगा… उक्त विचार विमर्श मंथन संगोष्ठी मे मुख्यवक्ता खगेंद्र जी भार्गव ने एस एन महाविद्यालय के सभागार मे व्यक्त किये.. कार्यक्रम के.. डॉ सोमपाल सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन मे विमर्श की आवश्यकता और भारतीय बोध के लिए इस तरह की संगोष्ठी को महत्ती आवश्यकता बताया..
*8 अगस्त को डेली कॉलेज इंदौर मे राष्ट्रीय संगोष्ठी*
कार्यक्रम की भूमिका रखते हूए कवि मुकेश मोलवा ने बताया की विश्व हिंदू शिक्षाविद संघ इस तरह के विमर्श के आयोजन सभी जगह कर रहा है इस श्रृंखला की राष्ट्रीय संगोष्ठी आठ अगस्त को डेली कॉलेज इंदौर मे आयोजित होंगी, जिसमे देश भर के प्रख्यात विचारक शिक्षाविद चिंतक अपने विचार व्यक्त करेंगे.. इस हेतु शोधपत्र भी आमंत्रित किए जा रहे हैँ..
राष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।
कार्यक्रम मे विभिन्न विज्ञजन, महाविद्यालय के प्राध्यापक, शोधlर्थी एवं सामाजिक संस्थाओ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विभाग विमर्श प्रमुख मनीषा पाटिल दीदी ने अतिथि परिचय कराया.. कार्यक्रम का संचालन डॉ आरती शर्मा ने किया..











