
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयास से खंडवा को मिली एक और अमृत भारत पुणे दानापुर की सौगात।

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री से मुलाकात कर खंडवा में स्टॉपेज की मांग रखी थी।
खंडवा। जिले के क्षेत्रवासियों को पुणे बनारस प्रतिदिन के बाद अब एक और पुणे दानापुर अमृत भारत नई ट्रेन साप्ताहिक की सौगात मिली है। पूर्व में इसे स्पेशल चलाया जा रहा था जिसका खंडवा स्टॉपेज नहीं होता था खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पिछले महीने हुई मुलाकात में इसके स्थाई परिचालन कर खंडवा स्टॉपेज की मांग का पत्र सौंपा था।जिसको मंजूर कर लिया गया है। समाजसेवी व सांसद प्रवक्ता सुनील जैन, मध्य रेल क्षेत्रीय परामर्शदात्री समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि खंडवा क्षेत्रवासियों के लिए रेल सुविधाओं में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लगातार प्रयासरत रहते हैं। इसी के परिणामस्वरूप इस ट्रेन का खंडवा स्टेशन पर भी स्टॉपेज शामिल कर लिया गया है।
रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने बताया कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को स्पेशल पुणे–दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल का उद्धघाटन पुणे से करेंगे।
स्पेशल ट्रेन संख्या 01331 हड़पसर दानापुर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव शाम 5 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके पश्चात शनिवार से यह ट्रेन स्थाई रूप से चलाई जाएगी।
स्थाई रूप से ट्रेन संख्या *11431/11432 पुणे–दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस* के रूप में चलेगी।
*समय-सारणी:*
समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि पुणे से दानापुर यह साप्ताहिक ट्रेन हर शनिवार को शाम 3:30 बजे पुणे से रवाना होगी और रविवार सुबह 3.55 बजे खंडवा आगमन कर सोमवार 1:30 बजे दानापुर पहुंचेगी।
– *दानापुर से पुणे:* वापसी में यह ट्रेन हर सोमवार को सुबह 3:30 बजे दानापुर से चलेगी और इसी दिन रात 10.55 खंडवा आगमन कर अगले दिन सुबह 11:05 बजे पुणे पहुंचेगी।
*स्टॉपेज:*
पुणे से चलकर दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर, बेलापुर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
अमृत भारत ट्रेनें पूरी तरह *नॉन-एसी* सेवाएं हैं, जिनमें जनरल और स्लीपर क्लास के कोच होंगे ये ट्रेन में *18 LHB कोच* होंगे।











