
मंदिर में शांति प्रदाता भगवान शांतिनाथजी के मोक्ष कल्याण दिवस पर अभिषेक, शांतिधारा के साथ चढ़ाया जाएगा लाडू।
मंदिर में विश्व में शांति हेतु आयोजित हुआ शांति नाथ मंडल विधान की गई पूजा अर्चना।
मंडल विधायक की पूजा में शामिल हुई विधायक का समाज जनों ने किया स्वागत अभिनंदन।
खंडवा। खंडवा के समस्त दिगंबर जैन मंदिरो में रविवार शांति प्रदाता भगवान शांतिनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस प्रातः काल मनाया गया। बजरंग चौक स्थित महावीर दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 7:00 बजे भगवान का अभिषेक, शांति धारा के साथ शांतिनाथ मंडल विधान की
हुई पूजा। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि जैन धर्म में जन्म से ज्यादा मोक्ष को महत्व दिया गया है, जिसके चलते जैन धर्म में सभी तीर्थंकरों के निर्वाण दिवस (मोक्ष कल्याणक) मना कर उत्साह के साथ लाडू चढ़ाया जाता है। ज्येष्ट पक्ष की चौदस के दिन रविवार को बजरंग चौक स्थित जैन मंदिर में प्रातः काल भगवान शांतिनाथ का पूजन, अभिषेक एवं शांति धारा के पश्चात लाडू चढ़ाया
गया। साथ ही विश्व में शांति हेतु मंदिर में शांतिनाथ मंडल विधान की पूजा भी श्रद्धालुओं द्वारा की गई। सुनील जैन ने बताया कि विश्व शांति हेतु आयोजित मंडल विधान की पूजा में खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे भी शामिल हुई और भगवान के दर्शन कर श्री फल चढ़ाया, इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दिलीप पहाड़िया, सचिव सुनील जैन, कोषाध्यक्ष पवन रावका, राजेंद्र छाबड़ा, सपना जितेंद्र लोहाडिया, महिला मंडल अध्यक्ष सुधा सेठी, सचिव संगीता रावका, द्वारा विधायक कंचन तनवे का स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मुकेश तनवे, धर्मेंद्र बजाज, तपन डोंगरे, प्रदीप यादव, दिनकर देशमुख, दुर्गेश शर्मा भी उपस्थित थे।











