ताज़ा ख़बरें

धाकड़ माहेश्वरी समाज ने अधिक मास के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाया

खण्डवा//अधिक मास के चलते जगह-जगह धार्मिक आयोजन किये जा रहे है। इसी तारतम्य में धाकड़ माहेश्वरी समाज की मातृशक्तियो ने भी इस पवित्र मास पर भक्तिमय कार्यक्रम को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया।

धाकड़ माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा शीतला माता  गली स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में कार्यक्रम को लेकर पूर्व तैयारियां जोर-शोर से की गई।इस भक्तिमय कार्यक्रम में नौका विहार,यमुना जी का चुनरी मनोरथ,फूल बंगला दर्शन,फूलों की होली के साथ कृष्ण जन्मोत्सव की झांकी बनाई गई जिसे सभी ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियों ने धार्मिक भजनों का आनंद लेते हुए सुंदर नृत्य की प्रस्तुतियां दी। भक्तिमय कार्यक्रम का समापन आरती के साथ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में समाज की मातृशक्तियाँ उपस्थित रही।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!