खण्डवा शहर में 2, 4 और 6 जून को लगेंगे रक्तदान शिविर
—
खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने रक्तदान के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर माह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में जून माह में शहरी क्षेत्र खण्डवा के विभिन्न वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ये रक्तदान शिविर 2 जून को रविंद्र नाथ टैगोर वार्ड में, 4 जून को महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड में तथा 6 जून को स्वामी विवेकानंद वार्ड में आयोजित होंगे।












