खंडवा। खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, खंडवा जिले के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ पावन दादाजी धूनीवाले महाराज मंदिर में पूजन-दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया
तथा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विधायक कंचन तनवे ने सभी पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव समाज के सभी वर्गों के उत्थान एवं विकास के लिए कार्यरत है। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा पूर्व जिला महामंत्री राजपाल सिंह चौहान, पार्षद आशीष चटकले, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनूप पटेल, बलदेव सिंह मौर्य, रामसिंह मीणा, पार्षद रानी वर्मा, टिंकू राठौड़, संदेश गुप्ता, संजय परदेसी, अमित मालवीय, प्रदीप पालीवाल सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











