ताज़ा ख़बरें

*सिंधी सेवा मंडली का बिदाई समारोह और पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*

खास खबर

*सिंधी सेवा मंडली का बिदाई समारोह और पदभार ग्रहण समारोह संपन्न*

*सभी सदस्य स्वयं को अध्यक्ष मानकर सेवा कार्य करें…संजय सभनानी*

खंडवा।सिंधी सेवा मंडली का उद्देश्य महज व्यवसायिक रूप से धनोपार्जन नहीं है।समाज जन को अधिक से अधिक सुविधाएं न्यूनतम सेवा शुल्क पर उपलब्ध करवाने के लिए संस्था कृत संकल्पित है,जल्द ही यहां और विकास कार्य होंगे और अधिक सुविधा जुटाई जाएगी।
यह बात विभिन्न वक्ताओं ने सिंधी सेवा मंडली में कहीं।सिंधी सेवा मंडली के प्रवक्ता कमल नागपाल ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार रात्रि सिंधी सेवा मंडली के सभागार में निवृत्तमान कार्यकारिणी का विदाई समारोह एवं नवागत कार्यकारिणी का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। स्वागत उद्बोधन देते हुए निवृत्तमान अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ने अपने कार्यकाल के दौरान सभी सदस्यों द्वारा किए गए सहयोग की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।तत्पश्चात बिदाई समारोह आयोजित हुआ, जिसमें संरक्षक गोपालदास पमनानी,संरक्षक सुंदरदास फतवानी,अध्यक्ष मेठाराम पिंजानी ,सचिव संजय सभनानी,उपाध्यक्ष प्रकाश आहूजा,उपाध्यक्ष शंकरलाल आसवानी,सह सचिव हरेश कुमार संतवानी,कोषाध्यक्ष किशोर कुमार पिंजानी और प्रवक्ता कमल नागपाल का शाल और माला से अभिनंदन संस्था की ओर से नरेंद्र कुमार फतवानी,प्रकाश आहूजा,सुरेश कुमार संतवानी,सुनील कुमार भैरवानी,मनोज गेलानी,हरीश कुमार आसवानी,रमेश कुमार थदानी,राम संतवाणी राजकुमार सहजवानी,किशोर हिंदूजा,पवन वासवानी आदि ने किया।
उल्लेखनीय है कि चुनाव अधिकारी मोहन दीवान और अनिल आरतानी द्वारा लोकतांत्रिक पद्धति से चुनाव की संपूर्ण रूप रेखा निर्धारित की गई थी,जिसमें सर्वसम्मति से पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।चुनाव अधिकारी का भी स्वागत किया गया।
इसके पश्चात संस्था के वरिष्ठ गोपालदास पमनानी ने कहा कि संस्था में सभी सदस्यों का अहम भूमिका रहती है।इस अवसर पर दो सम्माननीय सदस्यों का भी मनोनयन किया गया।डॉक्टर दिलीप हिंदुजा और अनिल आहूजा का जयरामदास खेमानी और प्रकाश आहूजा ने माला से स्वागत कर अभिनंदन किया।उपस्थित जन समुदाय ने करतल ध्वनि से अभिवादन कर स्वागत किय। डॉक्टर दिलीप हिंदुजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि संजय सभनानी के कार्यकाल में नई उपलब्धियां नई मंजिलें हासिल करने का प्रयास किया जाना चाहिए, वहीं अनिल आहूजा ने कहा कि सभागार में खेल गतिविधियां संचालित की
की जाएं,जिससे युवा तरुणाई भी सिंधी सेवा मंडली से जुड़ सके।वहीं मोहन दीवान में संस्था के सदस्यों की समर्पण भावना की प्रशंसा की।

*संजय सभनानी के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया*

द्वितीय सत्र में सिंधी सेवा मंडली की नवागत कार्यकारिणी ने अपना पदभार विधिवत रूप से ग्रहण कर लिया।उल्लेखनीय है अध्यक्ष संजय सभनानी, सचिव प्रकाश आहूजा, उपाध्यक्ष शंकरलाल आसवानी और हरेश कुमार संतवानी,कोषाध्यक्ष मनोज गेलानी,सह सचिव पवन वासवानी और प्रवक्ता कमल नागपाल आदि का मेठाराम पिंजानी,अशोक लालवानी,जेठानंद हरचंदानी,संजय कृपलानी,कन्हैयालाल हेमवानी,नानकराम आरतवानी,हनी मेघवानी,विजय संतवानी आदि ने माला से स्वागत कर शुभकामनाएं दी।संचालन करते हुए कमल नागपाल ने कहा कि संजय सभनानी के कार्यकाल से काफी उम्मीदें हैं।निश्चित ही आने वाले सत्र में पर्यावरण और स्वच्छता के क्षेत्र में सिंधी सेवा मंडली नए मुकाम हासिल करेगी।
इस अवसर पर नवागत अध्यक्ष संजय कुमार सभनानी ने अपने पिता स्वर्गीय भागचंद सभनानी द्वारा अनेक वर्षों तक सिंधी सेवा मंडली की गतिविधियों में मौन सेवाएं देने को याद करते हुए कहा कि मेरा निर्विरोध अध्यक्ष पद पर मनोनयन उनकी सेवाओं का ही प्रतिफल है।आपने कहा कि सभी सदस्य स्वयं की भूमिका को अहम मानते हुए खुद को अध्यक्ष मानें और एक महीने में कम से कम दस मिनट सेवा गतिविधियों में खर्च करें और संस्था हित में अपने सुझाव और शिकायतों को लिपिबद्ध करें।संचालन प्रवक्ता कमल नागपाल ने किया और संस्था के नवागत सचिव प्रकाश आहूजा ने समस्त अतिथियों और सम्माननीय सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!