
बालाजी ग्रुप पर लगातार बढ़ता शहर का भरोसा:
इंदौर रोड स्थित बालाजी धाम हैं, प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनियों में से एक।
आदर्श कॉलोनी के साथ छैगांव माखन में बालाजी नगर में धार्मिक दृष्टि से विराजमान हो रही है 81 फुट की बालाजी भगवान की प्रतिमा।
खंडवा
। इंदौर रोड स्थित बालाजी ग्रुप की प्रीमियम आवासीय कॉलोनी बालाजी धाम इस समय मध्य प्रदेश की सबसे पसंदीदा और सर्वश्रेष्ठ कॉलोनियों में से एक बनकर उभरी है। अत्याधुनिक सुविधाओं और बेहतरीन प्लानिंग के कारण यहाँ प्लॉट और मकान खरीदने के लिए ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है।
उंगलियों पर गिने जा सकने वाले प्लॉट ही बचे शेष
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि कॉलोनी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहाँ अब बेहद सीमित प्लॉट ही बिक्री के लिए शेष रह गए हैं। हर कोई इस प्राइम लोकेशन पर अपने सपनों का आशियाना बनाने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। तेजी से बुक होते प्लॉट्स और मकानों ने यह साफ कर दिया है कि गुणवत्ता के मामले में बालाजी ग्रुप लोगों की पहली पसंद बना हुआ है।
विश्व स्तरीय क्लब हाउस और आधुनिक सुविधाएं हैं मुख्य आकर्षण
बालाजी धाम कॉलोनी को बेहद योजनाबद्ध तरीके से विकसित किया गया है। कॉलोनी के भीतर एक विश्व स्तरीय क्लब हाउस का निर्माण किया गया है, जो यहाँ रहने वाले परिवारों के मनोरंजन और सामाजिक आयोजनों के लिए एक बेहतरीन केंद्र है। इसके साथ ही सुरक्षित वातावरण, आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम और कई प्रकार की अन्य लग्जरी सुविधाएं इस कॉलोनी को अन्य प्रोजेक्ट्स से अलग और लाजवाब बनाती हैं।
आज ही 800 फीट का शानदार मकान खरीदने वाले गोवा निवासी महावीर मौर्य ने कहा कि बालाजी ग्रुप की निर्माण और सुविधाएं दोनों ही अतुलनीय है।
कॉलोनी में रहने वाले और हाल ही में संपत्ति खरीदने वाले ग्राहकों ने बालाजी ग्रुप के काम की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बालाजी ग्रुप जिस विजन के साथ काम कर रहा है और मकानों का निर्माण कर रहा है, वह निश्चित रूप से लाजवाब और अतुलनीय है। जो सुविधाएं और मजबूती हमें यहाँ मिल रही है, उसने हमारा भरोसा ग्रुप पर और ज्यादा मजबूत कर दिया है। यहाँ मकान लेना हमारे जीवन का सबसे बेहतरीन फैसला है।
शानदार आर्किटेक्चर, समय पर पजेशन और प्रीमियम सुविधाओं के दम पर बालाजी धाम कॉलोनी आज आधुनिक जीवनशैली का एक आदर्श उदाहरण बन चुकी है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि बालाजी ग्रुप के संयोजक रितेश गोयल द्वारा जिले में आदर्श आधुनिक कॉलोनीयो का निर्माण किया जा रहा है, वही धार्मिक दृष्टि से देश की पहली 81 फुट की बालाजी महाराज की प्रतिमा दिव्य बालाजी नगर छैगांव माखन मे स्थापित हो चुकी है, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा शीघ्र ही देश के महान संतो द्वारा होगी।







