ताज़ा ख़बरें

“किसी मासूम को जब ममता का आंगन मिल जाता है, तब भगवान का सबसे सुंदर रूप इंसान में नजर आता है।”

खास खबर

“किसी मासूम को जब ममता का आंगन मिल जाता है,
तब भगवान का सबसे सुंदर रूप इंसान में नजर आता है।”

ममता की नई उड़ान : खंडवा के किलकारी शिशु ग्रह से पांच माह की बालिका को मिला नया परिवार

खंडवा स्थित सहज समागम फाउंडेशन द्वारा संचालित विशेष दत्तक ग्रहण अभिकरण केंद्र “किलकारी शिशु ग्रह” में आज भावनाओं, संवेदनाओं और खुशियों से भरा दत्तक ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था में संरक्षण प्राप्त लगभग पांच माह की एक मासूम बालिका को महाराष्ट्र की एक प्रतिष्ठित एवं संपन्न परिवार ने विधिवत गोद लेकर उसे नया जीवन, नया परिवार और नया भविष्य प्रदान किया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सेंट्रल एडॉप्शन अथॉरिटी (कारा)
यह दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के निर्धारित नियमों एवं वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार पूर्ण की गई। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गोद भराई एवं पूजन समारोह आयोजित किया गया, जहां दत्तक माता-पिता ने बालिका को अपनी गोद में लेकर उसे परिवार का हिस्सा बनाया। इस भावुक क्षण को देखकर उपस्थित सभी लोगों की आंखें नम हो गईं।
दत्तक पिता महाराष्ट्र की एक मेट्रो सिटी के प्रतिष्ठित ब्राह्मण परिवार से संबंध रखते हैं तथा एडवरटाइजमेंट कंपनी का व्यवसाय संचालित करते हैं। दत्तक माता-पिता दोनों ही सामाजिक रूप से जागरूक एवं शिक्षित परिवार से हैं, जिन्होंने इस बालिका को अपनाकर समाज के सामने एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने बालिका को बेहतर शिक्षा, सुरक्षित भविष्य और स्नेहपूर्ण पारिवारिक वातावरण देने का संकल्प लिया। बालिका के दत्तक कार्यक्रम में खंडवा की पूर्व महापौर अणीमा गुरमीत उबेजा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। साथ ही शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिकों में निशीत जैन एवं उनकी धर्मपत्नी, प्रोफेसर प्रताप राव कदम एवं उनकी पत्नी, विवेक जैन सह परिवार, श्रीमती डॉ. राठौर एवं पिंकी राठौर सह परिवार तथा शैलेंद्र खंडेलवाल सहित अनेक सामाजिक जनों ने सहभागिता कर इस पुनीत कार्य की सराहना की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!