
*गैस चालित शवदाह गृह में प्रथम अंतिम संस्कार संपन्न*
खंडवा। नगर निगम द्वारा संचालित गैस चालित शवदाह गृह में आज पहली बार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न हुई। नया हरसूद छनेरा निवासी स्वर्गीय श्री सुशील कुमार सकरगाए पिता स्वर्गीय लक्ष्मी नारायण का अंतिम संस्कार गैस चालित शवदाह गृह में किया गया।
इस दौरान उनके परिजन श्री अनिल सकरगाए निवासी कमला नगर भोपाल तथा श्री वसंत सकरगाए एवं श्री माधव शांडिल्य निवासी रामनगर खंडवा उपस्थित रहे। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में नगर निगम के कर्मचारी श्री रामलाल, श्री जीतू पाटिल तथा श्री राजेंद्र वाघे द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम द्वारा विगत दो वर्षों से गैस चालित शवदाह गृह के उपयोग को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे, किन्तु अब तक किसी भी परिवार द्वारा यहां अंतिम संस्कार नहीं कराया गया था। स्वर्गीय श्री सुशील कुमार के परिजनों द्वारा पहल करते हुए गैस चालित शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कराया गया, जिससे इस सुविधा के उपयोग की नई शुरुआत हुई है।









