
अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने उद्यानिकी कार्यों का निरीक्षण किया
—
खण्डवा//अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा ने बुधवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा संचालित कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूंदी में पीएमएफएमई योजना के तहत सीड ग्रेडिंग प्लांट का निरीक्षण किया, जिसका संचालन कृषक श्री चंद्रकांत मंडलोई द्वारा किया जा रहा है। इसके बाद अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने शासकीय फल सब्जी बीज प्रक्षेत्र रिछी फॉर्म का निरीक्षण किया और सम्बंधित ठेकेदार को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान उन्होंने पुनासा ग्राम में श्री अतुल कुमार सेन द्वारा स्थापित इकाई का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर श्रीमती गौड़ा ने ग्राम सुलगांव में श्री दिलीप बिरला द्वारा पीएमएफएमई योजना के तहत स्थापित आइसक्रीम निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया। श्रीमती गौड़ा ने ग्राम देवला रैयत में श्री चंपालाल पिता अमराजी पटेल के खेत का निरीक्षण किया, जिसमें कृषक के खेत में अंतर्वर्ती फसल के रूप में पपीते का उत्पादन किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान उप संचालक उद्यानिकी श्री अजय चौहान भी मौजूद थे।














