ताज़ा ख़बरें

*गुलगुली नाला सफाई कार्य प्रारंभ, लगातार जारी रहेगा अभियान*

खास खबर

*गुलगुली नाला सफाई कार्य प्रारंभ, लगातार जारी रहेगा अभियान*
खंडवा, 19 मई 2026। नगर निगम द्वारा आज गुलगुली नाला सफाई अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक अमर शहीद अशफाक उल्लाह (खारी बावड़ी) क्षेत्र से नाला सफाई कार्य प्रारंभ किया गया। सफाई कार्य हेतु 10 श्रमिक लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से नाले की तल से मैनुअली सफाई कर गाद एवं कचरा निकाला जा रहा है।

सफाई कार्य ऊंट कुआं से खारी बावड़ी, हतई इमामबाड़ा होते हुए छठी माता क्षेत्र तक किया जाएगा। यह नाला दो वार्डों को कवर करता है। अभियान के तहत अब तक लगभग 3 ट्रॉली मलबा एवं कचरा निकाला जा चुका है। नगर निगम द्वारा नाला सफाई कार्य सतत रूप से जारी रखा गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!