खण्डवा शहर के वार्डों में लगेंगे रक्तदान शिविर
—
खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने रक्तदान के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर माह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान शिविरों का आयोजन करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए हैं। इसी क्रम में मई माह में शहरी क्षेत्र खण्डवा के विभिन्न वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने बताया कि ये रक्तदान शिविर 18 मई को पदम कुण्ड वार्ड, 19 मई को खानशावली वार्ड, 21 मई को लक्ष्मी माता मंदिर वार्ड और 22 मई को हरि गंज वार्ड में आयोजित होंगे।









