
सराफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक ने ली महत्वपूर्ण बैठक
जिले के राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सर्राफा व्यापारियों की सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
खंडवा, 18 मई 2026
पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा दिनांक 18.05.2026 को पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में जिले के समस्त सराफा व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर, नगर पुलिस अधीक्षक अभिनव कुमार बारंगे, थाना प्रभारी कोतवाली प्रवीण आर्य सहित बड़ी संख्या में सराफा व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक में व्यापारियों को दुकानों में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान CCTV कैमरों की कार्यशील स्थिति, रिकॉर्डिंग की सुरक्षा, सायरन एवं अलार्म सिस्टम, निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती, कर्मचारियों के पुलिस सत्यापन, शटर एवं लॉकिंग सिस्टम तथा बाजार में रात्रि गश्त जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने, आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने तथा डायल 112 की जानकारी रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने व्यापारियों से सुरक्षा SOP का पालन करने एवं पुलिस के साथ सतत समन्वय बनाए रखने की अपील की।
इसी क्रम मे दिनांक 18.05.2026 को अनुविभागीय अधिकारी मूंदी श्री मनोहर गवली,अनुविभागीय अधिकारी हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर एवं DSP मुख्यालय श्री अनिल चौहान द्वारा अपने अपने अनुभाग के सभी थाना प्रभारियों को उक्त निर्देशों का पालन कर बैठक का आयोजन किया गया एवं बैठक मे स्वयं उपस्थित होकर कर व्यापारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों से अवगत कराया गया









