
जेसीआई खंडवा का “स्पीच क्राफ्ट 2025” सफलतापूर्वक सम्पन्न
जेसीआई खंडवा द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित व्यक्तित्व एवं भाषण कला आधारित कार्यक्रम “स्पीच क्राफ्ट 2026” का सफलतापूर्वक समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने मंच संचालन, प्रभावशाली वक्तृत्व कला, आत्मविश्वास, बॉडी लैंग्वेज, कम्युनिकेशन स्किल , डिबेट एवं नेतृत्व क्षमता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कार्यक्रम में प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को केवल बोलना ही नहीं, बल्कि लोगों से जुड़ना, अपनी बात प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना और आत्मविश्वास के साथ मंच पर स्वयं को अभिव्यक्त करना भी सिखाया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में उत्साह, अनुशासन, सहयोग और सीखने की अद्भुत भावना देखने को मिली।
समापन समारोह में प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला अनुभव रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न एक्टिविटीज, प्रैक्टिकल सेशंस एवं मनोरंजक लर्निंग के माध्यम से सीखने का वातावरण और भी यादगार बन गया।
मुख्य अतिथि के रूप में अनिल बाहेती ने कहा कि खंडवा जेसी जगह पर किस प्रकार के कार्यक्रम से खंडवा के कई प्रतिभागियों को लाभ हुआ है
मुख्य प्रशिक्षक योगिता जायसवाल ने समापन समारोह में प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा सीखने का यह सफर यहीं समाप्त नहीं होता, बल्कि यहीं से एक नए आत्मविश्वास की शुरुआत होती है
मंडल अध्यक्ष अमृता शर्मा ने कहा कि खंडवा जेसीआई ने बहुत अच्छे तरीके से
कार्यक्रम करवाया बधाईके पात्र हैं
सह प्रशिक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने कहां की सभी प्रतिभागियों ने बहुत अच्छा सीखा है
रणवीर चावला ने कहा कि आगे चलकर आप लोग अगर प्रशिक्षक बनते हैं तो बहुत खुशी होगी
जेसीआई खंडवा के अध्यक्ष मनन सोनी ने बताया कि प्रशिक्षकों ने केवल सिखाया नहीं, बल्कि पूरे सफर को इतना एंगेजिंग बनाया कि हर दिन कुछ नया सीखने का उत्साह बना रहा।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नागेश वालंजकर , सुजाता मोरे, अनुज खंडेलवाल, विकास मित्तल, प्रिंस जिंदल , अंशुल सैनी, हेमंत मुंदड़ा, दीपक सोलंकी जतिन हिगोंरानी ने विशेष सहयोग दिया साथ ही मोहिनीश साहू ने गिटार पर सुंदर प्रस्तुति दी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। चेयरमेन अनु मित्तल ने सभी को स्मृति चिन्ह दिए
आभार अनुज खंडेलवाल ने किया
कार्यक्रम संचालन नागेश वालंजकर ने किया
अंत में साथ ही सभी प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों में मिस्टर एंड मिस स्पीचक्राफ़्ट , एवं विभिन्न पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।








