
कलेक्ट्रेट में हुआ उग्र प्रदर्शन, बैरिकेड हुए फेल—किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का जंघी शक्ति प्रदर्शन
बारदान चोर, गद्दी छोड़, किसान विरोधी भाजपा सरकार” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा नारो से गुंजा कलेक्ट्रेट
खंडवा।
जिले में किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया, जब कलेक्ट्रेट के बाहर की गई पुलिस बैरिकेटिंग ध्वस्त हो गई और प्रदर्शनकारी परिसर के बाहर एकत्रित हो गए।
“बारदान चोर, गद्दी छोड़, किसान विरोधी भाजपा सरकार” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारों से माहौल गूंज उठा। बड़ी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्षद्वय उत्तमपाल सिंह और प्रतिभा रघुवंशी ने किया। आंदोलन की शुरुआत गांधी भवन से हुई, जहां से वाहन रैली के जरिए कार्यकर्ता शहर में शक्ति प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप प्रतिमा तक पहुंचे। यहां सभा के बाद पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट की ओर कूच किया गया।
कलेक्ट्रेट के बाहर पुलिस ने बैरिकेटिंग कर भीड़ को रोकने की कोशिश की, लेकिन उग्र भीड़ के सामने यह व्यवस्था टिक नहीं सकी। प्रदर्शनकारी बैरिकेड कूदकर अंदर घुस गए और धक्का देकर अवरोध हटा दिए। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर पहुंच गए।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि परिसर में जोरदार नारेबाजी के बीच राज्यपाल के नाम ज्ञापन अपर कलेक्टर बजरंग बहादुर को सौंपा गया,इस दौरान सीएसपी अभिनव बारंगे दलबल के साथ मौजूद थे।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है और उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।कांग्रेसजन शान्तिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे पर रैली के दौरान कलेक्ट्रेट पर पुलिस द्वारा बेरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका गया इस पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तमपाल सिंह, प्रतिभा रघुवंशी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनू गुर्जर ने बेरिकेड्स पर चढ़कर इसका विरोध किया और जब तक बेरिकेड्स नही खोलेंगे तब तक ज्ञापन ना देने की बात की गई जिसके बाद प्रशासन द्वारा बेरिकेड्स खोले गए तब जाकर राज्यपाल के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपा गया।खण्डवा, मान्धाता,पंधाना एवं हरसूद विधानसभा से लोग ट्रैक्टर में भरकर खंडवा में प्रदर्शन में शामिल हुए।
ज्ञापन में एमएसपी पर गेहूं खरीदी तत्काल शुरू करने, भावांतर योजना का लाभ देने, बारदाना की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करना,बिजली बिलों में राहत, सिंचाई व्यवस्थाओं में सुधार और गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता,पराली जलाने वाले किसानो पर हुए केस तत्काल वापस लिए जाये,गेहू खरीदी केंद्रों पर बारदानो, छाया और पानी की पुख्ता व्यवस्था हो तथा उपज का भुगतान समय पर मिले,

हरसूद विधानसभा के मोरन गंजाल योजना में छुटे ग्रामो को जोड़ा जाये,पंधाना विधानसभा में छुटे हुए ग्रामो को झिरनिया लिफ्ट एरिगेशन से जोड़ा जाये,जैसी मांगें प्रमुख रूप से शामिल की गईं।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और व्यापक व उग्र किया जाएगा। पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रशासनिक अमला सतर्क रहा और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्षद्वय उत्तमपाल सिंह, प्रतिभा रघुवंशी,पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सोनु गुर्जर, डॉ मुनीश मिश्रा, कैलाश हरि पटेल,सुरेश पवार,बसंत पवार,ओंकार पटेल,अवधेश सिसोदिया, सलीम पटेल ,रियाज हुसैन कुंदन मालवीय,सुनील आर्य,जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन,अमरेश पांडे, शांतनु दीक्षित ,विशाल जैन ,अर्ष पाठक,चंदन राजपूत,रचना तिवारी,सरोज बघेल,रूपा कास्डे,हेमलता पालीवाल,सुधा खान,मीनू मंडलोई,रुपाली बारे,नुपूर जैन,विशाल जैन,मनोज मंडलोई,इकबाल कुरेशी,तारिक पटेल,असलम गौरी,पलाश जैन,धर्मेन्द्र सिंह राठौर,संजय पाटीदार,सागर पवार,शहजाद पवार, अब्दुल कादर,आसिम पटेल,बलराम वर्मा,शब्बीर कादरी,आशाराम पटेल,प्रफुल्ल जैन,अशोक पटेल,रघुवीर सिंह, विक्रम सिंह,दिनेश पवार,चंपा बाई, प्रियेश चौकडे,अनिल जाधव,पवन पाटीदार,संजीव पटेल,शैतान सिंह, गिरवर सिंह, वकील पठान,अय्यूब लाला,राशिद बाठिया,दिव्यांश ओझा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं किसान मौजूद थे।











