ताज़ा ख़बरें

गांधी भवन में आयोजित होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम

खास खबर

गांधी भवन में आयोजित होगा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम

विधायक सचिन यादव,प्रभारी आर के दोगने एवं नरेंद्र पटेल व राज नारायण सिंह होंगे शामिल

खंडवा/
खंडवा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के उद्देश्य से “नव संकल्प – मेरा बूथ सबसे मजबूत”* कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 3 अप्रैल शुक्रवार शाम 4 बजे को किया जाएगा।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सचिन यादव , मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं खंडवा प्रभारी डॉ. आर. के. दोगने एवं खंडवा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र पटेल  व राजनारायण सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर)प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि कार्यक्रम में नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विशाल जैन,इमरान गौरी एवं मंडलम अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान किया भी जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!