सुक्ता नदी से पानी की अवैध निकासी को रोकने के लिए समिति गठित
—
खण्डवा//कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने सुक्ता नदी में घटते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए, नदी से अवैध रूप से मोटर पंप के माध्यम से पानी निकासी को रोकने के लिए मॉनिटरिंग समिति गठित की है। समिति के अध्यक्ष एसडीएम खण्डवा रहेंगे। समिति में सदस्य के रूप से एसडीएम पंधाना के साथ साथ आयुक्त नगर निगम, कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन तथा अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कंपनी को शामिल किया गया है। यह समिति नियमित रूप से नदी से पानी की अवैध निकासी को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सतत मॉनिटरिंग करेगी तथा दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करेगी।
2,501 Less than a minute










