ताज़ा ख़बरें

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया

खास खबर

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया

खण्डवा//विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष 15 मार्च को किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित खंडवा के सभाकक्ष में उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर श्री दिनेश सावले, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलावर सिंह के अलावा दूरसंचार विभाग की अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती भक्ति सोनी, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सहायक यंत्री श्री तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राधेश्याम गोले, नापतौल विभाग के निरीक्षक श्री आर पी गजभिए और उपभोक्ता उत्थान संगठन के श्री मुकेश गौर ने कार्यक्रम में उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री सुनील नागराज ने किया एवं कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री अमित चौहान ने किया।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!