ताज़ा ख़बरें

पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) के प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण को लेकर पुलिस लाइन मे आयोजित किया गया बलवा परेड का अभ्यास

खास खबर

पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) के प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण को लेकर
पुलिस लाइन मे आयोजित किया गया बलवा परेड का अभ्यास


पुलिस लाइन खंडवा मे जनरल परेड का किया गया आयोजन
खंडवा, 27 फरवरी 2026
दिनांक 27.02.26 शुक्रवार को पुलिस लाइन खंडवा मे जनरल परेड का आयोजन किया गया। परेड की सलामी पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, द्वारा ली गई। जनरल परेड के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारनेकर, प्रशिक्षु IPS श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल सिंह चौहान, अनुभागीय अधिकारी पुलिस (मूँदी) श्री मनोहर सिंह गवली एवं उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय सहित जिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, महिला बल एवं यातायात के 140 अराजपत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। पुलिस विभाग मे परेड ही अनुशासन की जड़ होती है। परेड कमांडर सूबेदार धरम सिंग जामोद रहे। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा परेड निरीक्षण के दौरान अच्छे टर्न आउट वाले पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को पुरुष्कृत किया गया एवं खराब टर्न आउट वाले पुलिस कर्मियों को दंडित किया गया। थाना प्रभारी एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अलग-अलग प्लाटून से स्क्वाड ड्रिल कराई गई।
पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के सभी शासकीय पुलिस वाहनों का निरीक्षण करते हुए वाहनों के सायरन, इंडिकेटर, बलवा सामग्री, टियर गैस, टूल किट आदि को चेक किया गया। थाना हरसूद के वाहन चालक आरक्षक जितेश सयदे को वाहन का अच्छा रख-रखाव करने पर से पुरुष्कृत किया गया। वाहन शाखा प्रभारी सूबेदार ज्योति रघुवंशी को शासकीय वाहनों का समय पर सर्विसिंग एवं बेहतर रख रखाव हेतु निर्देश दिए गए।
बलवा परेड का अभ्यास मुख्य कमांडर उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री अनिल कुमार राय के नेतृत्व मे कराया गया, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा बलवा परेड के अभ्यास की सराहना की गई तथा कानून व्यवस्था के समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओ के बारे मे सभी थाना प्रभारियों को समझाइस दी गई। खंडवा एक संवेदनशील जिला है, इस कारण आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था की दृष्टि से एवं आने वाले समय मे जिला खंडवा मे पुलिस महानिरीक्षक जोन इंदौर (ग्रामीण) के प्रस्तावित वार्षिक निरीक्षण को देखते हुए पुलिस को प्राप्त संसाधनों का बेहतर ढंग से प्रयोग करने का अभ्यास करते हुए बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।
परेड पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने हेतु पहुचे, जहां उन्हे सूबेदार नितिन निंगवाल द्वारा 01-02-08 बल के साथ गार्ड आफ आनर दिया गया। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय की साफ-सफाई एवं शस्त्रागार व स्टोर का निरीक्षण किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!