
*श्री महादेवगढ़ से निकली भव्य निशान यात्रा* खण्डवा//श्री लखदातार श्याम बाबा मंदिर माता चौक पर फाग उत्सव अति हर्ष उल्लास के साथ आज से शुरू हुआ महादेव गढ़ मंदिर से आज भव्य निशान यात्रा निकली। निशान यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया सभी श्याम प्रेमियों ने बाबा के भजनों पर नाचते थिरकते जयकारों के साथ निशान यात्रा निकाली। निशान यात्रा में अजय शक्तावत,विजेता शक्तावत,श्याम कवर, रजनी काकाणी जी, शारदा ताई, रेखा, शोभा डोनी,रेणुका,अनुष्का,प्राची, पिंकी, प्रीति,अंबिका,कृतिका,माही, प्रथा, आरना, सोनल सैनी,शिखा,कीर्ति, नीता एवं समस्त माता चौक श्याम परिवार मातृ शक्ति उपस्थित रही,भव्य निशान यात्रा के पश्चात् 27.02.2026 ग्यारस को बाबा को रंगबिरंगे फूलों से सजाया जाएगा, शाम को 8 बजे से भव्य कीर्तन बाहर से आए गायकों द्वारा किया जाए और फूलों की होली खेली जाएगी। 28.02.2026 दोपहर 12:00 बजे से शाम 4 बजे तक महाप्रसादी भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह जानकारी श्री श्याम भक्त श्री देवा भावसार ने दी।









