ताज़ा ख़बरें

सराफा क्षेत्र से आवारा मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया

खास खबर

खण्डवा// सराफा बाजार स्थित सब्जी बाजार से सोमवार को नगर निगम के अमले ने आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ने का अभियान चलाया।गौरतलब है कि रविवार को दोपहर में एक महिला की जान पर तब बन आई जब वह बाजार करने निकली थी और इस क्षेत्र में पहुँची तो दो मवेशियों के झगड़े की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई।जिसे इलाज के लिये अस्पताल ले जाया गया था।इस घटना के पश्चात नगर निगम जागा और प्रमुखता से इस पर कार्यवाही की और क्षेत्र में घूमने वाले आवारा मवेशियों को पकड़ने का कार्य किया जिसमें अमले को काफी पसीना बहाना पड़ा तब जाकर मवेशियों पर काबू पाया गया।अब देखना यह है कि नगर निगम इस घटना से सबक लेकर अभियान को सतत चलाकर इलाको में घूमने वाले आवारा मवेशियों पर नकेल कसेगी या राहगीरों को अपनी जान की सुरक्षा खुद करते हुए बाजार निकलना पड़ेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!