
वजीरगंज में ऐ में यूथ कांग्रेस के द्वारा विरोध किए जाने पर आज किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष केशव चौहान, 7 के नेतृत्व में नगर में राहुल गाँधी
का पुतला फूंका गया।
विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कांग्रेस यूथ के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया यह कृत्य देश की प्रतिष्ठा और सम्मान को ठेस पहुँचाने वाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर ऐसे कदम उठाती रही है, जिनसे देश की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, और यह घटना भी उसी प्रवृत्ति का उदाहरण है। साथ ही कहा भाजपा युव मोर्चा राष्ट्रहित, भारतीय संस्कारों और सामाजिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है इस प्रकार की घटनाएँ समाज और युवाओं के सामने गलत संदेश प्रस्तुत करती हैं, जिसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।







