उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो युवक गिरफ्तार

विवाद की सूचना पर मौके पर पहुंची थी पुलिस

बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। जिले की नगर कोतवाली पुलिस ने विवाद की सूचना पर मौके पर पुलिस कर्मी पर हमला करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है । इनका पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है । पुलिस ने दोनो को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया , जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया है । नगर कोतवाली के किला इलाके में देर रात दो  पक्षों में विवाद की सूचना पर पहुंचे उप निरीक्षक विशेष सिंह अपने हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे इस दौरान विवाद कर रहे बरकत उल्ला व नजीर ने पुलिस कर्मी पर हाथ में लिया हुआ डंडा चला दिया ।

घटना के बाद दोनो मौके से फरार हो गए ।नगर कोतवाल पुलिया को मुखबिर ने दोनो के त्रिमुहानी रोड के पास होने की सूचना दी , जिसके बाद उप निरीक्षक व थाने की पुलिस के साथ घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया ।नगर कोतवाल ने बताया कि बरकत पर पूर्व में भी मारपीट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है ।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!