ताज़ा ख़बरें

*जनगणना अभियान को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न*

खास खबर

*जनगणना अभियान को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक सम्पन्न*

आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत के नेतृत्व में कार्ययोजना बनायी गई

खण्डवा// नगर पालिक निगम खंडवा में जनगणना अभियान की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नियुक्त चार्ज अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगामी चरणों के सुचारु एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में बताया गया कि आगामी 10 दिवस के भीतर वार्ड स्तर पर चार्ज अधिकारियों के निर्देशन में सभी इंजीनियर एवं एआरआई द्वारा ब्लॉक गठन किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में लगभग 200 सेंसस हाउस को मिलाकर एक ब्लॉक बनाया जाएगा तथा गणना की शुरुआत बाएँ से दाएँ दिशा में की जाएगी। यह भी स्पष्ट किया गया कि वार्ड की सीमा किसी भी स्थिति में ब्लॉक की सीमा को इंटरसेक्ट नहीं करेगी तथा स्लम ब्लॉक सामान्य ब्लॉकों से पृथक रखे जाएंगे।

निर्धारित 10 दिनों की अवधि में सभी मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। इसके लिए नियुक्त कर्मचारियों को घर-घर नंबरिंग हेतु ऑयल पेंट, ब्रश, रजिस्टर सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई है। घरों पर नंबरिंग WBC प्रारूप में की जाएगी, जिसमें वार्ड नंबर, ब्लॉक नंबर एवं सेंसस हाउस नंबर अंकित रहेगा।

*महत्वपूर्ण निर्देश एवं कानूनी चेतावनी:*
घर की दीवार पर अंकित सेंसस नंबरों को किसी भी परिस्थिति में मिटाया या बदला नहीं जाना चाहिए। *सेंसस से संबंधित विवरण को मिटाना या नुकसान पहुँचाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।* नागरिकों से इस विषय में पूर्ण सहयोग की अपील की गई है।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि मकानों के सूचीकरण एवं ब्लॉक की सीमाओं की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज की जाए। इस चरण के पूर्ण होने के पश्चात एन्यूमरेटर फील्ड में उतरकर जनसंख्या एवं अन्य आवश्यक सूचनाओं का संकलन करेंगे। नागरिकों से अनुरोध किया गया कि शासकीय कर्मचारियों द्वारा पूछी जाने वाली जानकारी सही, स्पष्ट एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं, जिससे शासन भविष्य की योजनाओं को जनआवश्यकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से क्रियान्वित कर सके।

कल से समस्त संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में कार्य प्रारंभ करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!