ताज़ा ख़बरें

प्राथमिक वनोंपज सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण संपन्न।

खास खबर

प्राथमिक वनोंपज सहकारी संस्थाओं का नेतृत्व विकास प्रशिक्षण संपन्न।

खंडवा। भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली एवं जिला सहकारी संघ खंडवा के संयुक्त तत्वाधान में खंडवा जिले की प्राथमिक लघु वनोंपज सहकारी संस्थाओं के संचालक अध्यक्ष एवं सचिवों का तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। समाजसेवी व मार्केटिंग सोसायटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी संघ के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक आयुक्त सहकारिता आर एस कलेश रहे, विशेष अतिथि के रूप में जिला लघु वनोपज संघ के प्रबंधक राजेश पाटिल एवं मुख्य वक्ता सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री के. एल. राठौर व निरंजन कुमार कसारा रहे l
प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 फरवरी से 20 फरवरी तक जिला सहकारी संघ कार्यालय के सभागृह रामेश्वर रोड पर आयोजित किया गया,
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य व सहकारी शिक्षा विद श्री के. एल. राठौर ने प्रशिक्षार्थियों को सहकारिता के सैद्धांतिक पहलू , सहकारी आंदोलन का वर्तमान परिदृश्य, सहकारी संस्थाओं में बैठकों का महत्व उपनियम एवं ऑडिट से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया । पूर्व प्राचार्य निरंजन कुमार कसारा ने नेतृत्व विकास के गुण, सहकारिता का अर्थ, परिभाषा, संचालक मंडल के अधिकार कर्तव्य पर विस्तृत जानकारी दी ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सहकारी संघ के प्रभारी अधिकारी एवं सहायक आयुक्त श्री कलेश ने प्रशिक्षार्थियों को संबोधित करते हुए प्राथमिक वनोंपज सहकारी संस्थाओं में किए जाने वाले ऑडिट व आपत्तियों एवं निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही जिला लघु वनोपज सहकारी संघ के प्रबंधक राजेश पाटिल ने जिला वनोंपज से संबंधित गतिविधियों पर जानकारी दी व प्रशिक्षार्थियों की समस्याओं का निराकरण किया गया। सुनील जैन ने बताया कि कार्यक्रम के द्वितीय दिवस प्रशिक्षार्थियों को इंदौर दुग्ध सहकारी शीतकेंद्र का व्यावहारिक अध्ययन भ्रमण कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के प्रबंधक मेहताबसिंह भदोरिया ने किया एवं अतिथियों का स्वागत जिला सहकारी संघ के सहायक प्रबंधक मनोज पालीवाल ने किया l प्रशिक्षार्थियों द्वारा अपने सुझाव रखें तथा उनका निराकरण भी किया गया, कार्यक्रम में प्राथमिक वनोपज सहकारी संस्थाओं के सचिव अध्यक्ष सहित लगभग 45 संचालकों ने भाग लिया l

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!