ताज़ा ख़बरें

हरदोई के संडीला ब्लाक के महगवां ग्राम प्रधान का कारनामा

ग्राम महिगवा प्रधान जेबा परवीन पत्नी मुन्ना अंसारी के द्वारा ग्राम में गलत तरीके से खड़ंजा लगवाया जा रहा था

हरदोई के संडीला ब्लाक के महगवां ग्राम प्रधान का कारनामा

 

ग्राम महिगवा प्रधान जेबा परवीन पत्नी मुन्ना अंसारी के द्वारा ग्राम में गलत तरीके से खड़ंजा लगवाया जा रहा था

 

पीला ईट , बिना एस्टीमेट के खंजडा लगवा देना बाद में इसका एस्टीमेट बनाकर पैसा निकाल लेने की संभावना पर गांव वालों की शिकायत होने के डर से , तथा संभावित जांच में दोषी पाए जाने से घबराकरपीला ईट वाला खड़ंजारोड से खुदवा लिया गया , इसके संपर्क मार्ग पहले की अपेक्षा और अधिक खराब हो गया।

गांव वालों को बताया गया कि इस रोड का बजट नहीं था यह ईंट उन्होंने अपने निजी पैसे से लगवाई थी जब पैसा नहीं मिला तो उखड़वा लिया, बात प्रधान जी की भी ठीक थी लेकिन सवाल यह उठता है कि जब सड़क का एस्टीमेट स्वीकृत नहीं था एस्टीमेट के अनुसार धन का आवंटन नहीं हुआ था तो फिर खंजडा बिछाया ही क्यों गया था?

 

संडीला खंड विकास अधिकारी, ए डी ओ पंचायत संडीला सभी के संज्ञान में मामलाहै , लेकिन अज्ञात कारणों से उक्त प्रकरण पर कोई प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित नहीं हो पा रही है।

 

गांव के लोगों का कहना है कि खंजडा उखड जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं ।

सुभापा नेता व संडीला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील अर्कवंशी ने भी उपरोक्त संदर्भ में खंड विकास अधिकारी संडीला से वार्ता कर संपर्क मार्ग को शीघ्रता शीघ्र बनाने के लिए कहा है

खंड विकास अधिकारी संडीला प्रतिमा शर्मा ने “””मरियम टाइम्स “”””को बताया कि संदर्भित सड़क का ना तो कोई एस्टीमेट ही बना था और नहीं इस पर किसी प्रकार का धन आवंटन ही हुआ था ।

खंड विकास अधिकारी प्रतिमा शर्मा ने बताया कि जांच इस बात की होगी कि प्रधान ने किस उद्देश्य से पहले खंजार्डा बिछाया और बाद में उसे हटवा दिया।

 बीडीयो प्रतिमा शर्मा ने यह भी बताया कि अब उपरोक्त सड़क का एस्टीमेट विधिवत बनाने के पश्चात ही उस।पर कार्य शुरू कराया जाएगा।

 

✍️Vivek Kumar Gupta 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!