ताज़ा ख़बरें

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 69 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट के प्रकरण मे 07 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 02 फरवरी 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 01.02.2026 को कुल 01 गिरफ़्तारी वारंट, 08 जमानती वारंट एवं 12 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 01.02.2026 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एचएस आरपी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 69 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 32600/-रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 01.02.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पिपलोद के आरोपी कमल पिता हरनाथ जाति कोरकू उम्र 30 साल निवासी ग्राम बोरखेडा खुर्द के कब्जे से 10 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 1000/-रूपये जप्त की गई। आरोपी नितिन पिता आनंद जाति गोंड उम्र 30 सगाल निवासी ग्राम कारपुर के कब्जे से 07 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 700/-रूपये की जप्त की गई। आरोपी अनिता पिता बाबूलाल साठे जाति कोरकू उम्र 44 साल निवासी ग्राम राजनी के कब्जे से 06 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की महुआ शराब कीमती 600/- रूपये की जप्त की गई। थाना धनगांव के आरोपी गोपाल उर्फ अखिलेश पिता भगवानदास पिपल्दे जाति भीलाला उम्र 28 साल निवासी देलगांव के कब्जे से 15 क्वार्टर देशी प्लेन शराब कीमती 1050 /-रुपये की जप्त की गई। थाना हरसूद की आरोपीया रिंकू उर्फ योगमाया पति दिनेश जायसवाल उम्र 40 साल निवासी ग्राम बरूड के कब्जे एक सफेद थैली मे 22 क्वाटर देशी मदिरा प्लेन कीमती करीब 1760/- रूपये की जप्त की गई। थाना खालवा के आरोपी गिलदार पिता हीरालाल कनासे जाति भिलाला उम्र 48 साल निवासी करवानी के कब्जे से हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब करीबन 10 लिटर कीमती 600/-रुपये की जप्त की गई| थाना किल्लौद के आरोपी जितेन्द्र पिता प्रेमनारायण मीणा उम्र 38 साल निवासी ग्राम झींगाधड के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब कीमती 1500/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!