ताज़ा ख़बरें

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन खण्डवा से आरोपी के कब्जे से बरामद करअपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खास खबर

चौकी पुनासा थाना नर्मदानगर द्वारा नाबालिग बालिका को रेल्वे स्टेशन खण्डवा से आरोपी के कब्जे से बरामद करअपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

खण्डवा//पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा नाबालिग बालिकाओ की बरामदगी करने हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)श्री महेन्द्र तारनेकर एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली के नेतृत्व में थाना नर्मदा नगर के अपराध क्रमांक 18/26 धारा-137(2),87,64(2)m,65(1),बीएनएस. एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट की अपह्रता नाबालिक बालिका को बरामद कर आरोपी को गिरफ़्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण :- दिनांक 27.01.2026 को फरियादी ने चौकी पुनासा मे रिपोर्ट किया कि उसकी भतिजी दिनांक 24.01.2026 को घर से दुकान पर सामान लाने का बोल कर गई थी जो काफी देर तक घर वापस नही आई और कही चली गई है,जिसे कोईअज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना नर्मदानगर मे अपराध क्रमांक 18/26 धारा 137(2) का पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।
विवेचना के दौरान अपहर्ता की तलाश पतारसी के दौरान तकनिकी सहायता प्राप्त कर एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर सिह गवली एवं निरीक्षक विकास खींची थाना प्रभारी नर्मदा नगर के नेतृत्व मे चौकी प्रभारी पुनासा उनि राजेन्द्र सयदे,सउनि. बृजकिशोर कश्यप प्र.आर. क्र.-440 मोजीलाल गौतम, आर. क्रं.710 नन्नीलाल यादव की टीम गठित कर भेजा गया। उक्त टीम द्वारा अपह्रता नाबालिक बालिका को आरोपी अमित पिता कानसिह चौहान जाति बंजारा उम्र 21 वर्ष निवासी पोखराबाद थाना भीकनगाँव जिला खरगौन के कब्जे रेल्वे स्टेशन खण्डवा से दिनांक 31.01.2026 को बरामद कर दस्तयाब किया गया बाद दस्तयाब बालिका व आरोपी अमित को हमराह लेकर चौकी पुनासा आए एवं अपह्रता के कथन अनुसार प्रकरण मे धारा-87,64(2)m,65(1) एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा कर आरोपी अमित से जूर्म सदर के बारे मे पुछताछ करने पर अपना जूर्म स्वीकार करने से आरोपी अमित पिता कानसिह को दिनांक 01.02.2026 को गिरफ्तार कर दिनांक 14.02.2026 तक का जेआर. फार्म तैयार कर माननीय न्यायालय पुनासा के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपी अमित का माननीय न्यायालय पुनासा द्वारा जेल वारण्ट प्राप्त होने पर जिला जेल खण्डवा मे दाखिल किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!