ताज़ा ख़बरें

मोदी सरकार का आम बजट होगा प्रस्तुत, भाजपा संगठन द्वारा केवल राम पेट्रोल पंप पर स्क्रीन के माध्यम से देखा जाएगा कार्यक्रम।

खास खबर

मोदी सरकार का आम बजट होगा प्रस्तुत, भाजपा संगठन द्वारा केवल राम पेट्रोल पंप पर स्क्रीन के माध्यम से देखा जाएगा कार्यक्रम।

आम बजट के प्रचार प्रसार को लेकर जिला स्तरीय टोली का हुआ गठन।

खंडवा// समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील ने बताया कि मोदी सरकार का 1 फरवरी रविवार को आम बजट प्रस्तुत होने वाला है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए भाजपा सरकार का यह बजट भी लोकप्रिय होगा। इस वर्ष भाजपा संगठन द्वारा बजट को लेकर लगातार कुछ दिनों तक आयोजन आयोजित होंगे बजट घर-घर और देश की जनता तक पहुंचे इसको लेकर भाजपा के कार्यकर्ता इसका प्रचार प्रसार करेंगे। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि बजट को लेकर प्रदेश की टोली का गठन किया गया वही जिला स्तर पर भी टोली का गठन किया गया है। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने केंद्रीय बजट के प्रचार प्रसार के लिए सुधांशु जैन को संयोजक एवं उनके साथ सत्येंद्र चौहान, राजेंद्र ठाकुर, कमल खंडेलवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, भारत पटेल, ऋरंगी उपाध्याय को टोली में शामिल किया गया है। बजट को लेकर प्रेस समन्वय गतिविधि के लिए सुनील जैन, मंगलेश तोमर, ऋरंगी उपाध्याय को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अब बजट सरकारी फाइलों से निकलकर जमीनी स्तर पर आमजन के जीवन को खुशहाल और समृद्ध बना रहे हैं। अब भारत, पंक्ति में सबसे अंतिम में खड़े नागरिक को भी साथ लेकर चल रहा है। बजट से सशक्तिकरण तक का यह सफर ‘विकसित भारत’ की गारंटी है। 1 फरवरी को भाजपा संगठन के मुखिया जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर के मार्गदर्शन में केवल राम पेट्रोल पंप चौराहे पर प्रातः 10:00 बजे से बड़ी स्क्रीन पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव के साथ ही पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!