pilibhitउत्तर प्रदेश

*हिंदू महासभा ने बांग्लादेश सरकार का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी* ————————– *बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को भारत का हिन्दू नहीं करेगा बर्दाश्त – जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा*

             ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत 

पीलीभीत। बांग्लादेश में हिन्दू समाज पर लगातार हो रहे उत्पीड़न, हिंसा और धार्मिक अत्याचारों के विरोध में अखिल भारत हिन्दू महासभा द्वारा सोमवार को नगर के छतरी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के दौरान “बांग्लादेश मुर्दाबाद”, “हिंदुस्तान जिंदाबाद”, “हिन्दू महासभा प्रचंड हो”, “भारत देश अखंड हो”, ”भारत माता की जय” जैसे गगनभेदी नारे लगाए गए। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से मांग करी कि बांग्लादेश में भारतीय सेना का हस्तक्षेप करते हुए हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोका जाए। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं को योजनाबद्ध तरीके से निशाना बनाया जा रहा है। मंदिरों को तोड़ा जा रहा है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं और हिन्दुओं की संपत्तियों पर अवैध कब्जे किए जा रहे हैं, जो मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं उठाया गया तो हालात और भयावह हो सकते हैं।
जिला महामंत्री मयंक जायसवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों को भारत का हिन्दू किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि वह कूटनीतिक दबाव के साथ-साथ आवश्यक होने पर ठोस कदम उठाए, ताकि वहां अल्पसंख्यक हिन्दू समाज की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि हिन्दू महासभा पहले भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन और ज्ञापन के माध्यम से अपनी आवाज उठा चुकी है, लेकिन हालात में सुधार नहीं हुआ है। इससे यह स्पष्ट होता है कि बांग्लादेश सरकार अपने देश के हिन्दुओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा, जिला महामंत्री मयंक जायसवाल, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना, नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, प्रेम सागर शर्मा, नरेंद्र श्रीवास्तव, प्रकाश अग्निहोत्री, अजय शर्मा, जितेंद्र मौर्य, चेतन श्रीवास्तव, कृष्णा साहनी, महेश श्रीवास्तव, नरसिंह, राजेंद्र वर्मा, आकाश कोहली, सर्वेश कश्यप, भगवानदास वर्मा, सुभाष, मनोज वर्मा, प्रमोद कश्यप, दीपक राजपूत, निषाद पार्टी जिलाध्यक्ष रोहित कश्यप, आदित्य कश्यप, चंदन सक्सेना, दीपक सागर, सुनील, सुमित पाठक, आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!