
शहर के गांधी मैदान (हाता मैदान) में गुरुवार को विधायक कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तक्ष्य इलेवन विरूद्ध स्ट्राइकर्स इलेवन के मध्य खेला गया। कड़ाके के ठंड के बाबजूद काफी संख्या में दर्शक देर रात तक फाइनल मुकाबले का आंनद लेते रहे।

विधायक कप सीजन वन के बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में तक्ष्य इलेवन की टीम ने स्ट्राइकर्स इलेवन को रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता टीम बनी। गुरुवार को आयोजित विधायक कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में अतिथि के रूप में महापौर संजय पांडे, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन,सुकमा जमींदार परिवार के कुमार विजित देव, आर्येंद्र सिंह, रिंकू पांडे,एम आई सी सदस्य निर्मल पानी ग्राही, सुरेश गुप्ता, एवं मंडल अध्यक्ष प्रकाश झा, योगेश ठाकुर, उदय दुबे,योगेश शुक्ला, अभिषेक तिवारी ,आशु आचार्य,व अन्य उपस्थित थे।

फाइनल मुकाबले का शुभारंभ शहर के हाता मैदान में बहुत ही बेहतरीन तरीके से शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर टास कराकर फाइनल मुकाबला का शुभारंभ किया गया। रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट विधायक कप के फाइनल मुकाबले में संबोधित करते महापौर संजय पांडे ने कहा कि विधायक कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ खेल कर इस टूर्नामेंट को सफल बनाया। जीवन में खेल का अपना महत्व होता है। खेल का जीवन में होना आवश्यक है।

सुकमा जमींदार परिवार के कुमार विजित देव ने कहा बस्तर के युवाओं में खेल के प्रति विशेष रूचि है। युवाओं में खेल के प्रति बहुत उत्साह देखने को मिला । विधायक कप रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में काफी टीमों ने हिस्सा लिया। हार जीत लगा रहता है । खेल में अनुशासन आवश्यक है । वहीं टूर्नामेंट में फाइनल में विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किया। फाइनल मुकाबले के विजेता टीम तक्ष्य इलेवन को एक लाख नगद व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को पचास हजार रुपए व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। साथ ही टूर्नामेंट में और भी पुरस्कार दिया गया।










